काश
काश मेरी जिंदगी भी बेहतर होती,
हर खुशी मेरे हिस्से होती,
काश तकलीफें कुछ कम होती ,
जिंदगी कितनी बेहतरीन होती ,
मेरे दुख की वजह मेरे पास होती ,
काश मै भी आजाद पंछी होती ,
वक्त लगेगा सब ठीक होने में ,
काश इस वक्त मेरी मोहब्बत पास होती ,
कितना खुबसूरत रहता वो पल ,
जिन लम्हों में मेरी तुझसे मुलाकात होती ,
काश तू समझता मेरी झूठी मुस्कान को ,
काश की तुझे मेरी तकलीफ महसूस होती ,
मुझे साथ रखने की,
करता हर मुमकिन कोशिश तू ,
जो कभी तुझको भी मुझसे सच्ची मोहब्बत होती ,
काश मैं भी तुम्हारी तरह बेदर्द होती ।
Comments
Post a Comment