महादेव की कृपा
महादेव की कृपा
🌼महादेव देवों के देव है। मैने सूना था कि जब आप भगवान की पूजा साफ ह्रदय से करते है तो वे आपकी सदैव रक्षा करते है । मैं बचपन से हर सोमवार महादेव के मंदिर के मंदिर जाती हूँ । सच्चे ह्रदय से पूजन करती हूँ । मैं कुछ मांगने नहीं जाती
कुछ सुनने या बताने नहीं जाती
हाँ,मन की शांति ढूंढने जाती हूँ
जिसने धरती पर भेजा उससे मिलने जाती हूँ ।🌼।
आज मै शाम साढ़े सात बजे हर सोमवार कि भांति प्रभू के पास जा रही थी । जब सुबह कालेज सात बजे होता है तो शाम को मंदिर जाती हूँ। पूजन की सामाग्री लेकर मे घर से निकली । कुछ दूर पहुंची तो मेरी चप्पल टूट गई । मै वापस घर गई । नई चप्पल पहनकर वापस मंदिर की ओर प्रस्थान किया। मंदिर पास ही था , पुजन का हार लेने के लिए रास्ता पार करने गई, मैने रास्ते के दोनो ओर देखा कोई गाडी दूर-दूर तक नहीं आ रही थी । तभी अचानक एक बाइक पर तीन लडके आए ओर बाईक की ठोकर मुझे लगी । वे एक ओर से गीरे और मै दूसरी ओर । हालांकि महादेव कि कृपा से हाथ-पैर मे सिर्फ सूजन आई है । मै उठी ,काँपते हाथों से हार खरीदा मंदिर गई , पूजन-अर्चना की ,बड़े संकट से बचाने के लिए धन्यवाद किया । आज मुझे अपनी इश्वरीय श्रद्धा पर बहुत गर्व हुआ ।
🌺आप ईश्वर का सदैव स्मरण करें । उनका पूजन करें। वे सदैव आपके साथ देंगे।🌺
💐हर हर महादेव 💐
Comments
Post a Comment